[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान व प्रोन्नति को ले 16 को जिला मुख्यालय में किया जायेगा प्रदर्शन

नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान व प्रोन्नति को ले 16 को जिला मुख्यालय में किया जायेगा प्रदर्शन

0
नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान व प्रोन्नति को ले 16 को जिला मुख्यालय में किया जायेगा प्रदर्शन

कहा, प्रावधान होने के बावजूद शिक्षकों को नहीं दिया जा रहा स्नातक ग्रेड में व प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति मधेपुरा. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा की बैठक शनिवार को वेदव्यास महाविद्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुवन कुमार ने की. बैठक में संघ के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गयी. संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को गत चार महीनों से वेतन का भुगतान नहीं होना चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि नियमावली में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति तथा प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति नहीं दी जा रही है, जो सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग को लेकर 16 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन होगा, पहली तारीख को करना होगा वेतन भुगतान जिसमें सभी कोटि के शिक्षकों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, नियमावली के प्रावधानों के आलोक में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, बेसिक ग्रेड में 8 वर्ष की सेवा पर स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति व स्नातक ग्रेड में पांच वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति देने, सभी कोटि के शिक्षकों के लिए अंतर जिला व जिला अंतर्गत ऐच्छिक तथा पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान के अंतर्गत स्वीकृत पे-बैंड-2 का पूर्ण वेतनमान लागू करने, पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने, नियोजित शिक्षकों के ईपीएफ अंशदान की कटौती वास्तविक भुगतेय मूल वेतन के आधार पर सुनिश्चित करने, विभाग के आदेश के आलोक में सभी जिलों में विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को वेतन संरक्षण के साथ संशोधित वेतन का भुगतान करने,प्रधान शिक्षकों के लिए वेतन स्लैब निर्धारित करने, सर्वोच्च न्यायालय के यथास्थिति आदेश के आलोक में सेवा से मुक्त किए गए अप्रशिक्षित शिक्षकों को पुनः योगदान कराकर वेतन भुगतान करने व कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, मृत शिक्षकों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, हिंदी माध्यम विद्यालयों में शनिवार तथा उर्दू माध्यम विद्यालयों में गुरुवार को अर्द्ध दिवसीय (हाफ डे) संचालन की पूर्व व्यवस्था पुनः लागू करना प्रमुख मांग है. धरना की सफलता के लिए चले संपर्क अभियान जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जीओबी मद में आवंटन देने समेत सभी समस्याओं का समाधान को ले 16 जून को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. संघ के पदाधिकारी से कहा कि आंदोलन की सफलता के लिए शिक्षकों में संपर्क अभियान चलाया जाये, ताकि शिक्षक अपने हकों की प्राप्ति के लिए धरना प्रदर्शन में ससमय भाग लें. बैठक को कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष नंदकिशोर राम, प्रखंड अध्यक्ष अजय आनंद, भूपेंद्र यादव, अशोक कुमार, विजय कुमार, लालबहादुर यादव, मो इकबाल, सुभाष कुमार, राजकुमार दास, सनोज कुमार, उपेंद्र शर्मा, संजय कुमार, संजीव, त्रिलोक कुमार, विमलेश कुमार विमल, सुरेश कुमार, भीम नारायण मालाकार, रविंद्र कुमार साह, अरविंद कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel