[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा दुश्मनी में युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर दबिया से वार, घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का आरोप

दुश्मनी में युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर दबिया से वार, घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का आरोप

0
दुश्मनी में युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर दबिया से वार, घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का आरोप

घैलाढ

ओपी क्षेत्र के चित्ती पंचायत के चिकनौटवा गांव वार्ड नंबर पांच में पूर्व की रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने एवं घर में घुसकर मारपीट, महिला के साथ अभद्र व्यवहार एवं लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा घैलाढ़ ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है.

पीड़ित चिकनोटवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने ओपी में दिये आवेदन में बताया कि रात्रि करीब दस बजे उनका पुत्र मुकेश कुमार घर से लगभग 50 मीटर उत्तर दिशा में स्थित पुराने घर पर गया था. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पूर्व की दुश्मनी को लेकर अचानक हमला कर दिया.

आवेदन के अनुसार रामकुमार यादव एवं रामकृष्ण यादव सहित कुल दस नामजद वक्ती लाठी, डंडा, लोहे का रॉड, दबिया व खंती से लैस होकर वहां पहुंचे और “पकड़ो-पकड़ो, मारो-मारो” कहते हुये हमला कर दिया.

पीड़ित ने आरोप लगाया कि रामकुमार यादव के आदेश पर सभी लोगों ने मिलकर उन्हें और उनके पुत्र को पकड़कर बेरहमी से मारपीट की. इसी दौरान आरोपियों ने उनके पुत्र मुकेश कुमार के सिर पर जान मारने की नीयत से दबिया से वार कर दिया. इससे उसका सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया एवं अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.

सुरेंद्र यादव के अनुसार जब वे और उनकी बहू नीतू देवी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुये उनके साथ भी मारपीट की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी बहू के साथ अभद्र व्यवहार किया.

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर जब ग्रामीण मौके पर जुटने लगे तो सभी आरोपी उनके घर में घुस गये एवं ट्रंक तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान लूट लिये तथा करीब पांच हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गये.

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने घैलाढ़ ओपी में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जिससे मुकेश कुमार का सिर फोरा था. दबिया कुल्हाड़ी बरामद कर थाना ले गया. वही ओपी अध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel