उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुर चमन के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना
एचएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नई जगहों का भ्रमण कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है
By Kumar Ashish |
March 10, 2026 6:31 PM
नयानगर
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के ग्राम शेखपुर चमन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर मंगलवार को बाबा विसुराउत स्थान, कुप्पा घाट एवं मंदार हिल रवाना हुये. इस अवसर पर विद्यालय परिसर से परिभ्रमण बस को समाजसेवी भूषण यादव एवं एचएम नवनीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर समाजसेवी भूषण यादव ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों को किताबों के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है. वहीं एचएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नई जगहों का भ्रमण कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे कई नई चीजें सीखते हैं. मौके पर विद्यालय के सचिव नीतू कुमारी, अध्यक्ष अनिशा देवी, शिक्षक प्रेमप्रकाश कुमार, सीमा कुमारी, अशोक ऋषिदेव, जूही कुमारी, निक्की कुमारी आनंद रजक, रसोईया उषा देवी, शीशा देवी,व चानो ऋषिदेव आदि मौजूद रहे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
