[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा MADHEPURA : विद्यालय शिफ्टिंग के विरोध में ग्रामीण समेत छात्रों ने किया सड़क जाम

MADHEPURA : विद्यालय शिफ्टिंग के विरोध में ग्रामीण समेत छात्रों ने किया सड़क जाम

0
MADHEPURA : विद्यालय शिफ्टिंग के विरोध में ग्रामीण समेत छात्रों ने किया सड़क जाम

कुमारखंड(मधेपुरा) से पवन कुमार से रिपोर्ट :

प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत स्थित वार्ड संख्या-12 में संचालित कन्या प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय बेला सदी में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में शुक्रवार की अहले सुबह ग्रामीण एवं छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर छात्रों को पुस्तक के साथ सड़क पर बैठा कर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.ग्रामीणों का आरोप था कि विभागीय स्तर पर बिना स्थानीय लोगों की सहमति के विद्यालय को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने कहा कि रामनगर में विद्यालय एवं भवन उपलब्ध रहने के बावजूद बच्चों को इसरायन बेला के मध्य विद्यालय बेला सदी भेजने के लिए मजबूर किया जा रहा है.ग्रामीणों के अनुसार दोनों गांवों के बीच सड़क की स्थिति काफी जर्जर है, जिससे खासकर बारिश के दिनों में बच्चों का विद्यालय पहुंचना जोखिम भरा हो जाता है. कई बच्चे रास्ते में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं.प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा विभाग को बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का संचालन रामनगर में ही कराने की बात कह रहे थे. ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव संजीव कुमार सुमन मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया. काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम हटाया गया. इस दौरान श्रीनगर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद कर स्थिति पर नजर बनाए रखी.इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर भास्कर ने विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण उपरांत जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के पश्चिम भवन में तत्काल विद्यालय संचालन शुरू करने का निर्देश दिया. उनके इस निर्णय के बाद ग्रामीणों में कुछ हद तक संतोष देखा गया.मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सूर्यनारायण मुखिया,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रभुनारायण ठाकुर,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विवेक ठाकुर, वार्ड सदस्य हरिश्चंद्र मुखिया,पंकज राय, दिनेश राय,सुधीर ठाकुर,विजन ठाकुर, छोटेलाल यादव, नरेश शर्मा, मुकेश ठाकुर, लड्डू राय, पिरवत राय, मनोज मुखिया समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो तथा स्थानीय स्तर पर ही विद्यालय का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और सुगम शैक्षणिक वातावरण मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel