[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 पर लूटपाट के दौरान राहगीरों ने दिखाई बहादुरी, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 पर लूटपाट के दौरान राहगीरों ने दिखाई बहादुरी, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

0
उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 पर लूटपाट के दौरान राहगीरों ने दिखाई बहादुरी, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
सांकेतिक तस्वीर

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट: उदाकिशुनगंज-भटगामा स्टेट हाईवे (SH-58) पर हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे तीन शातिर अपराधियों में से पुलिस ने दो को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

शादी की खरीदारी कर लौट रहे राहगीरों को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बढौवा गांव निवासी कुंदन कुमार शर्मा अपने एक मित्र के साथ बेटे की शादी की खरीदारी करने कटिहार गए थे. कटिहार से लौटने के दौरान वे चौसा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुके. इसके बाद जब वे बाइक से बेला जा रहे थे, तभी पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा मोड़ के समीप एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार चमकाकर उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे.

पीड़ितों का साहस और पुलिस की मुस्तैदी आई काम

लूटपाट की इस वारदात के दौरान ही संयोगवश पुरैनी थाने की पुलिस गश्ती गाड़ी (पैट्रोलिंग वाहन) मौके पर पहुंच गई. पुलिस की गाड़ी को अचानक सामने देख अपराधियों के हौसले पस्त हो गए और वे अपनी बाइक चालू कर भागने लगे. इसी बीच पीड़ितों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भाग रहे एक अपराधी को चलती बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया. मौके पर मुस्तैद पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे धर दबोचा.

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दूसरा भी दबोचा गया

पुलिस ने जब पकड़े गए अपराधी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने आई और जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने अन्य सहयोगियों के नाम उगल दिए. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए घटना में शामिल एक अन्य अपराधी को मकदमपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अमरजीत कुमार और मनीष कुमार के रूप में की गई है. इस संबंध में पीड़ित कुंदन कुमार शर्मा के लिखित आवेदन पर पुरैनी थाने में लूट की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों की कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे फरार अपराधी की तलाश जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel