[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नहीं हो रही सुनवाई: प्रखंड अध्यक्ष

जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नहीं हो रही सुनवाई: प्रखंड अध्यक्ष

0
जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नहीं हो रही सुनवाई: प्रखंड अध्यक्ष

धरना के बाद राजद ने विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन चौसा़ ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. धरना के बाद बीडीओ सरीना आजाद को मांग पत्र सौंपा. राजद प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और जन समस्याओं के प्रति प्रशासन का रवैया उदासीन है. आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. बीरेंद्र कुमार बीरू ने कहा कि राजद जनता की आवाज है. यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी. राहुल यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. पंचायत अध्यक्ष इरशाद आलम ने पंचायत स्तर पर हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए तत्काल जांच की मांग की. कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है. हम हर मोर्चे पर जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे. मौके पर अमित कुमार, आशीष कुमार, रत्न संजय, कैलाश यादव, इमरान खान, फकरुद्दीन और सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel