[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में जनकल्याण सहयोग शिविर आयोजित, लोगों ने उठाया लाभ

नगर परिषद क्षेत्र में जनकल्याण सहयोग शिविर आयोजित, लोगों ने उठाया लाभ

0
नगर परिषद क्षेत्र में जनकल्याण सहयोग शिविर आयोजित, लोगों ने उठाया लाभ

उदाकिशुनगंज .

नगर परिषद क्षेत्र के हरिहर साहा महाविद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को जनकल्याण सहयोग शिविर का आयोजन किया गया . शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी .

शिविर का उद्घाटन और निर्देश

शिविर का उद्घाटन नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी केतन आनंद और सिटी मैनेजर प्रेम कुमार चंचल ने किया . इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया .

विभिन्न विभागों के लगाए गए काउंटर

शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, आवास योजना, भूमि सुधार, स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग से संबंधित मामलों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे . इन काउंटरों पर लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन जमा किए और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की . शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं . अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है . इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजय मार्शल, अजय मंडल, पार्षद प्रतिनिधि संतोष मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel