[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा प्रो सच्चिदानंद को किया गया सम्मानित

प्रो सच्चिदानंद को किया गया सम्मानित

0
प्रो सच्चिदानंद को किया गया सम्मानित

मधेपुरा.

टीपी कॉलेज में श्यामप्रिया सेंटर फॉर सोशल हारमनी, टेंगराहा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया. मौके पर शिक्षाविद प्रो सच्चिदानंद यादव को वर्ष 2025 के लिए प्रथम श्यामप्रिया सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो श्यामल किशोर यादव ने की. यह सम्मान प्रो सच्चिदानंद यादव का उनके जीवन पर्यंत सामाजिक प्रतिबद्धता, लोक-जागरण व शिक्षा के माध्यम से समाज में समरसता स्थापित करने के उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया.

शिक्षाविद प्रो श्यामल किशोर यादव व उपस्थित अतिथियों ने सम्मान स्वरूप रजत सम्मान पदक एवं शॉल भेंट किया. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो आरकेपी रमन ने कहा कि प्रो सच्चिदानंद यादव उनके गुरु व प्रेरणास्रोत्र रहे हैं. उनका सम्मान उनके लिए भी गर्व का विषय है. क्योंकि छात्र जीवन में उनकी प्रेरणा से ही मुकाम हासिल की.

प्रो श्यामल किशोर यादव ने कहा कि श्यामप्रिया सम्मान की स्थापना पिछले वर्ष टेंगराहा स्थित श्यामप्रिया सेंटर फॉर सोशल हारमनी द्वारा की गयी थी. यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है. जिन्होंने अपने जीवन को समाज में विविधता, समावेशन व सामाजिक न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित किया है. समारोह में टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो अशोक कुमार, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यजीत यादव, साहित्यकार प्रो विनय कुमार चौधरी, पूर्व सीसीडीसी प्रो अमोल राय, भूपेंद्र विचार मंच के सचिव परमेश्वरी प्रसाद यादव, डॉ आलोक कुमार, मुरलीधर, गणेश मानव ने प्रो यादव के कार्यों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की उनकी दृष्टि आज भी समाज के लिए प्रेरणा है. कार्यक्रम का संचालन आजाद पुस्तकालय के सचिव डॉ हर्षवर्धन राठौड़ ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel