बिहार दिवस को लेकर तैयारी पूरी, जिला मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
बिहार दिवस को लेकर तैयारी पूरी, जिला मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
मधेपुरा.
खास आकर्षण का केंद्र होगा बिहार दिवस
जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि बिहार दिवस का यह कार्यक्रम जिले के लोगों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र होगा. यहां आने वाले लोग बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की परंपरा, लोक संस्कृति व कला की झलक देख सकेंगे. यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती देगा. इस बार का बिहार दिवस मधेपुरा के लिए खास होने वाला है, जहां छोटे-छोटे कलाकार अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. बिहार दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिर्फ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति देने का यह निर्णय बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व जिला कला व संस्कृति विभाग द्वारा लिया गया है. बच्चों के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाना है आगेजिला कला व संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि छोटे-छोटे कलाकारों को मंच देने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह अपनी कला को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे. इस आयोजन का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है. कार्यक्रम में बच्चे संगीत, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इससे न सिर्फ उन्हें मंच का अनुभव मिलेगा, बल्कि वह अपनी कला को निखार भी सकेंगे. कई स्कूलों के बच्चे अभी से ही अपनी प्रस्तुतियों की तैयारी में जुट गए हैं और पूरे उत्साह के साथ अभ्यास कर रहे हैं. जिला प्रशासन व कला व संस्कृति विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इससे बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है और वह अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस करते हैं. साथ ही यह आयोजन समाज में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता भी फैलाता है.
