[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा प्रभात खबर का असर : उदाकिशुनगंज के चौधरी मोहल्ला पहुंची नगर परिषद टीम

प्रभात खबर का असर : उदाकिशुनगंज के चौधरी मोहल्ला पहुंची नगर परिषद टीम

0
प्रभात खबर का असर : उदाकिशुनगंज के चौधरी मोहल्ला पहुंची नगर परिषद टीम
मोहल्ले में पहुंची नगर परिषद की टीम

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) से कौनैन बशीर की रिपोर्ट:

मधेपुरा: उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित चौधरी मोहल्ला में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया. खबर छपते ही नगर परिषद के अधिकारी एवं उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास मोहल्ले में पहुंचे और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान की दिशा में पहल शुरू की.

मौके पर पहुंची टीम ने मोहल्ले की स्थिति का जायजा लिया, जहां लोगों ने कच्ची सड़क, जलजमाव, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था, खराब स्ट्रीट लाइट और कूड़ा निस्तारण की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया. इसके बाद नगर परिषद की ओर से मोहल्ले में कूड़ादान की व्यवस्था कराई गई तथा खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मोहल्ले में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ था. सड़क कच्ची रहने के कारण बारिश के दौरान कीचड़ और जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. वहीं रात के समय खराब वेपर लाइट के कारण अंधेरे में आवाजाही करना मजबूरी बन गया था. कूड़ादान नहीं रहने से लोग इधर-उधर कचरा फेंकने को विवश थे, जिससे गंदगी की समस्या लगातार बढ़ रही थी.

मोहल्लेवासियों ने कहा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन का ध्यान इस ओर गया और तत्काल पहल शुरू हुई, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है. ग्रामीण विकास कुमार पासी, संजीत पासी, रविंद्र ठाकुर, रतन ठाकुर और विलास पासी सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि इसी तरह नियमित निगरानी और कार्रवाई होती रही तो मोहल्ले की तस्वीर बदल सकती है.

उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि मोहल्ले में साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित किया जाएगा तथा सड़क निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर भी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel