लोकतंत्र की मजबूती का लिया संकल्प, एसडीएम ने दिलायी शपथ

उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By Kumar Ashish | January 25, 2026 7:24 PM

एसडीएम पंकज कुमार घोष ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलायी शपथ उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर एसडीएम पंकज कुमार घोष ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व आम लोगों को निर्भीक, निष्पक्ष एवं प्रलोभन-मुक्त होकर मतदान करने की शपथ दिलाई. एसडीएम पंकज कुमार घोष ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की भागीदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश भी दिए गए तथा लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई. मौके पर अमित कुमार, सुशील कुमार, फारुख आलम, प्रकाश निषाद,लवकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है