[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा आज से तीन केंद्रों पर होगी स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा

आज से तीन केंद्रों पर होगी स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा

0
आज से तीन केंद्रों पर होगी स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में शनिवार से स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा जून 2024 की परीक्षा शुरू होगी. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से शुरू होगी, जो 26 मई को संपन्न होगी. परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के विषय को दो ग्रुप में बांटा गया है.

दो ग्रुप में बांटे गये हैं सभी विषय- ग्रुप ए में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी ,जूलॉजी, जियोलॉजी, साइकोलॉजी, स्टैटिक्स(आर्ट्स एंड साइंस), जोगरफी, इकनॉमिक्स, एआईएच, एनथ्रोपोलॉजी, पीएमआईआर (एलएसडब्लू), रूरल इकनॉमिक्स एवं पॉलिटिकल साइंस विषय को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में मैथेमेटिक्स (आर्ट्स एंड साइंस), फिलॉसफी, उर्दू, संस्कृत, मैथिली, सोशियोलॉजी, हिंदी, म्यूजिक, हिस्ट्री, कॉमर्स, होम साइंस एवं इंग्लिश विषय को रखा गया है.

तीन परीक्षा केंद्र पर होगी स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षास्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसके लिए मधेपुरा, सहरसा व सुपौल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा एवं विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग के सभी विषय के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे.

दो पालियों में ली जायेगी परीक्षा- ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग महाविद्यालय पटुवाहा सहरसा में पीजी सेंटर सहरसा, एमएलटी कॉलेज सहरसा, रमेश झा महिला महाविद्यालय सहरसा, एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा एवं आरएम कॉलेज सहरसा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. वहीं राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुपौल में बीएसएस कॉलेज सुपौल के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. परीक्षा दो पाली में ली जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी.

बीएड प्रथम वर्ष ईयर की परीक्षा आज से

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा-2024 सत्र 2023-25 की परीक्षा शनिवार से होगी. बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा-2024 सत्र 2023-25 की परीक्षा 18 मई से शुरू होगी, जो 27 मई को संपन्न होगी. बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसके लिए मधेपुरा व सहरसा में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उन्होंने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय मधेपुरा अर्थात कॉमर्स कॉलेज मधेपुरा में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा, एमपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चांदनी चौक, सुभाष चंद्र बोस कॉलेज ऑफ एजुकेशन खुर्दा, मधेपुरा बीएड कॉलेज मधेपुरा, मोहन शकुंतला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधेपुरा एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय के बीएड के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. जबकि एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा में राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुपौल, एमएलटी कॉलेज सहरसा, ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा व आरजेएम कॉलेज सहरसा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel