[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मिड-डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

मिड-डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

0
मिड-डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

पांच बच्चों की हालत गंभीर साहुगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला में खिचड़ी खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत सदर अस्पताल में मचा अफरा-तफरी मधेपुरा. सदर प्रखंड के साहुगढ़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़ गये. भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. स्थिति बिगड़ते देख सभी पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया, जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि पांच बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालांकि सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है और आवश्यक इलाज जारी है. खाने में गड़बड़ी का आरोप पीड़ित बच्चों का आरोप है कि मिड-डे मील में परोसी गई खिचड़ी में गड़बड़ी थी. बच्चों ने जब इसकी शिकायत रसोइया से की, तो मामले को दबाने की कोशिश की गई. इसके बाद बच्चों की तबीयत और बिगड़ने लगी. स्कूल से घर पहुंचकर बच्चों ने स्वजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. अस्पताल पहुंचे आक्रोशित अभिभावक घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित अभिभावक बच्चों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. बड़ी संख्या में बीमार बच्चों के पहुंचने से अस्पताल में बेड की कमी हो गई. मजबूरी में कई बच्चों को सदर अस्पताल की चौथी मंजिल तक शिफ्ट करना पड़ा. कार्रवाई की मांग घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया. उन्होंने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रसोइया समेत स्कूल के प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते बच्चों को इलाज नहीं मिलता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है. मिड-डे मील की गुणवत्ता और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel