[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुकों के साथ सखी वार्ता का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुकों के साथ सखी वार्ता का आयोजन

0
आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुकों के साथ सखी वार्ता का आयोजन

मधेपुरा.

जिलाधिकारी के निदेशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला प्रशासन के सौजन्य से पंचायत भवन सुखासन में सेविका एवं सहायिका आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुकों के साथ सखी वार्ता का आयोजन किया गया. इसका आयोजन जिला हब फॉर एपावरमेंट ऑफ वीमेन के कर्मियों किया गया. इस दौरान उपस्थित सेविका, सहायिका एवं आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुकों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूणहत्या, लिंगानुपात के साथ सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए जागरूक किया गया.

जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा ने बताया कि हमें बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझना चाहिये सभी को समान रूप से शिक्षा देना चाहिये. जिला मिशन समन्वयक मो इमरान आलम ने कहा की बाल विवाह एक अभिशाप है बाल विवाह कानून के तहत बाराती बैंड, बाजा, बाराती और सरती सब कानून का हकदार होंगे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुआ लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार ने कहा की महिलाओं क़ो हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मिशन शक्ति कार्यालय जिला में संचालित हैं. महिलाएं टोलफ्री नंबर 181 पर अपनी समस्या बताकर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही कहा की कन्याओं के उत्थान में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अहम भूमिका रही है. वही वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार ने कहा जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बेटियों के उत्थान में मिल का पत्थर साबित हो रहा हैं. साथ ही स्वरोजगार के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. कार्यक्रम में प्रखंड समन्वक जियाउल हक, सेविका रीना कुमारी, रेखा, अनीता, मनीमाला, रंजना, रेनू, निर्मला, प्रीति साथ-साथ कई महिलाएं उपस्थित थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel