[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा होली मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को लगाया गुलाल

होली मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को लगाया गुलाल

0
होली मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को लगाया गुलाल

विद्युत विभाग ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया समारोह उदाकिशुनगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित विद्युत आपूर्ति विभाग कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया. समारोह में विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि पर्व आपसी प्रेम, समरसता और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर देता है. सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार ने भी सभी कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए विभागीय कार्यों को मिलजुलकर बेहतर ढंग से निभाने का आह्वान किया. इस दौरान उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकारों को डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं और उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक जय कुमार, कनीय विद्युत अभियंता विशाल कुमार भगत (उदाकिशुनगंज पूर्वी), निलेश कुमार (ग्वालपाड़ा), विश्वनाथ कुमार (बिहारीगंज), मुकेश कुमार (पुरैनी), प्रशांत कुमार (आलमनगर), राजीव रंजन (चौसा), दीपक कुमार (उदाकिशुनगंज पश्चिमी), लेखा सहायक मिलन कुमार मिलन पत्रकार विनोद विनीत, रणधीर कुमार, रजनीकांत ठाकुर, गौरव कबीर, चंदन झा, प्रदीप आर्या, विकाश कुमार, अरुण कुशवाहा, संजीव कश्यप, अवधैश कुमार, पभाष कुमार, नवीन कुमार, राहल कुमार सहित कार्यपालक सहायक व समस्त ऊर्जा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel