[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का हुआ ऑनलाइन मूल्यांकन

विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का हुआ ऑनलाइन मूल्यांकन

0
विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का हुआ ऑनलाइन मूल्यांकन

मधेपुरा. बिहार विधानसभा चुनाव को सुचारू, निष्पक्ष व पारदर्शी संचालन की दिशा में जिला प्रशासन सतत तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों 70 आलमनगर, 71 बिहारीगंज, 72 सिंहेश्वर (आरक्षित) व 73 मधेपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों का ऑनलाइन मूल्यांकन हुआ. मूल्यांकन का उद्देश्य निर्वाचन कार्य से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं, आचार संहिता, मतदान केंद्र प्रबंधन, मतदाता सुविधा, संचार प्रणाली व आकस्मिक परिस्थितियों से निबटने की तैयारी का परीक्षण करना था. ऑनलाइन मूल्यांकन में सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की तथा निर्वाचन कार्य की गहन जानकारी व तत्परता का परिचय दिया. मूल्यांकन के परिणामों के आधार पर आवश्यक प्रशिक्षण व मार्गदर्शन की अगली कार्य योजना तैयार की जायेगी. ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुचारू व निर्बाध मतदान सुनिश्चित किया जा सके. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि यह मूल्यांकन प्रक्रिया निर्वाचन कार्य में संलग्न प्रत्येक पदाधिकारी की तत्परता व दक्षता का आकलन करने के उद्देश्य से की गयी है. हमारा लक्ष्य शत-प्रतिशत मतदान और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है.जिला प्रशासन ने सभी निर्वाचन कर्मियों से अपील की है कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel