एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

By Kumar Ashish | March 19, 2026 6:36 PM

शंकरपुर. शंकरपुर पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बरियाही वार्ड 10 में 13 मार्च को एक घर के गेट को तोड़कर बलवंत सरदार, मुकेश कुमार एवं दो अन्य ने घर घुसकर गृह स्वामी के बच्चे के सामने 10 हजार रुपये नकद, जेवरात ले लिया. पुलिस ने कांड संख्या 62/26 के प्राथमिकी अभियुक्त बरियाही वार्ड नंबर 12 निवासी गुमेश सरदार के पुत्र बलवंत सरदार को गिरफ्तार किया.