मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

By Prabhat Khabar News Desk | November 14, 2024 8:12 PM

सिंहेश्वर.

सिंहेश्वर के इटहरी गहुमनी पंचायत के गहुमनी से मारपीट मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि मई में गहुमनी वार्ड संख्या सात निवासी कुंदन कुमार ने मामला दर्ज करवाया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए गहुमनी वार्ड संख्या सात निवासी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है