सिंहेश्वर में दो साइलेंसर वाली मशीन से अब होगी फॉगिंग

सिंहेश्वर में दो साइलेंसर वाली मशीन से अब होगी फॉगिंग

By Prabhat Khabar News Desk | March 1, 2025 6:40 PM

सिंहेश्वर.

सिंहेश्वर नगर पंचायत में अब दो साइलेंसर वाली मशीन से फॉगिंग की जायेगी. इससे पहले फॉगिंग मशीन, कचरा उठाव के लिए दो वाहन को नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, उपमुख्य पार्षद परवेज आलम ने हरी झंडी दिखा कर तीनों वाहन को रवाना किया. बताया कि अब क्षेत्र के 12 वार्डों के लिए दो कचरा वाहन व एक फॉगिंग मशीन युक्त वाहन से कार्य को किया जायेगा. कचरा वाहन में गिला और सूखा कचरा अलग- रखे जायेंगे.

वहीं यह भी बताया गया कि कचरा वाहन में ध्वनि विस्तारक यंत्र भी लगा हुआ है. इससे लोगों को पता चल पायेगा कि कचरा उठाव के लिए वाहन आ गया है. इसके बाद लोग आसानी से कचरा को वाहन में दें सकेंगे. इससे पहले कचरा उठाव के लिए ट्रॉली की मदद ली जाती थी. अब ट्रॉली के साथ- साथ कचरा वाहन भी कचरा उठायेगा.

मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा, वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, रंजू देवी, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप राम, विंदेश्वरी राम, नीलू देवी, बजरंग कुमार, आफताब अहमद, चांदनी देवी, कार्यालय कर्मी रिशु आनंद, मो कोहिनूर, आशीष कुमार, धनंजय झा, नवीन व व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, देवेश कुमार, रंजीत शर्मा, गौरव झा, मनोज राणा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है