[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, बीएलओ पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, बीएलओ पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

0
विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, बीएलओ पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

बैठक में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं का नाम हटाने और छुटे हुए लोगों का नाम जोड़ने पर हुई चर्चा प्रतिनिधि,उदाकिशुनगंज

मतदाता पुनरीक्षण विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम की सफलता को लेकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजनंदन कला भवन सभागार एसडीएम एसजेड हसन की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. जहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में एसडीएम एसजेड हसन ने किसी तरह की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी गई. वही लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई. बैठक में एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि 2,3 ,23 और 24 नवंबर 2024 को मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित होना है. इस कैंप में बीएलओ नये वोटरों को जोड़ने के साथ लिंगानुपात को ठीक करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे. बैठक के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से जोड़ने के लिए प्रतिदिन डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाने का निर्देश दिया. ताकि कोई भी योग्य वोटर मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रह सके. बैठक में एसडीएम ने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि एक जनवरी 2025 के आधार पर 18 वर्ष पूरा करने वाले नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम हटाने और छुटे हुए लोगों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में एसडीएम ने कहा कि किसी भी मतदाता का मतदाता सूची में दो बार नाम नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का गहन जांच कर मृत मतदाता का नाम मतदाता सूची से अविलंब हटाने का निर्देश दिया. एसडीएम ने सभी बीएलओ को कहा कि नए मतदाता का नाम जोड़ने, मृत मतदाता का नाम हटाने और छुटे हुए मतदाता का नाम जोड़ने को लेकर 2 नवंबर, 3 नवंबर, 23 नवंबर और 24 नवंबर 2024 को संबंधित मतदान केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि विशेष कैंप के माध्यम से नए मतदाता का नाम जोड़ने, मृत मतदाता का नाम हटाने और छुटे हुए मतदाता का नाम जोड़ने में लोगों को सुविधा मिलेगी. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के बीएलओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel