[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा सिमरी बख्तियारपुर-बिहारीगंज रेल लाइन के निर्माण दशकों से लंबित, सांसद ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

सिमरी बख्तियारपुर-बिहारीगंज रेल लाइन के निर्माण दशकों से लंबित, सांसद ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

0
सिमरी बख्तियारपुर-बिहारीगंज रेल लाइन के निर्माण दशकों से लंबित, सांसद ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

ग्वालपाड़ा. सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कोसी क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है. सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर सिमरी बख्तियारपुर से बिहारीगंज (वाय सोनवर्षा राज-आलमनगर) तक प्रस्तावित नई रेल लाइन के निर्माण को स्वीकृति देने की अपील की है. सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि इस रेल लाइन का मामला पिछले कई दशकों से लंबित है. उन्होंने याद दिलाया कि कोसी के सपूत व तत्कालीन रेलमंत्री दिवंगत ललित नारायण मिश्रा ने इसका सर्वे कराया था. इसके बाद स्वयं दिनेश चंद्र यादव के सांसद बनने पर 1996 में उनके अनुरोध पर तत्कालीन रेल मंत्रियों (दिवंगत रामविलास पासवान व नीतीश कुमार) द्वारा 1996-97 और 2000-01 में भी सर्वे गये, लेकिन आज तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. पत्र के माध्यम से सांसद ने रेलमंत्री का ध्यान इस ओर खींचा कि यह केवल एक पटरी बिछाने का काम नहीं है, बल्कि कोसी क्षेत्र के लाखों लोगों के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक भविष्य से जुड़ा मामला है. रेल संपर्क के अभाव में यहां के नागरिकों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. व्यापार और रोजगार के अवसर सीमित हो गए हैं. क्षेत्र की जनता के बीच इस देरी को लेकर गहरा असंतोष और निराशा व्याप्त है. मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रतिनिधियों का समर्थन सांसद ने बताया कि ””क्षेत्रीय विकास मंच”” सोनवर्षा के मुकेश कुमार मानस व तेजनारायण यादव सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों ने इस संबंध में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर अपनी व्यथा बतायी है. उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन के बनने से सहरसा, मधेपुरा व पूरे कोसी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. इसको लेकर सुमन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के साकेत कुमार सिंह, सिकंदर कुमार सिंह, कुमुद कामठी, सौरभ कुमार सिंह, संतोष ठाकुर ने बधाई दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel