[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा प्रेक्षकों ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को चुनाव में उनकी भूमिका पर दिया विस्तृत मार्गदर्शन

प्रेक्षकों ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को चुनाव में उनकी भूमिका पर दिया विस्तृत मार्गदर्शन

0
प्रेक्षकों ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को चुनाव में उनकी भूमिका पर दिया विस्तृत मार्गदर्शन

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत माइक्रो ऑब्जर्वरों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न मधेपुरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में जिले के 70-आलमनगर व 71-बिहारीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के माइक्रो ऑब्जर्वरों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए परिसर के झल्लू बाबू सभागार में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण सत्र का संचालन संबंधित दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षकों 70-आलमनगर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक श्री रघुराज एमआर भाप्रसे व 71-बिहारीगंज विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक नवीन कुमार सिंह (भाप्रसे) के द्वारा किया गया. दोनों प्रेक्षकों ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता व शुचिता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं. मतदान दिवस पर वे मतदान केंद्रों की गतिविधियों की प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना निर्वाचन आयोग को समय पर उपलब्ध करायेंगे. प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वरों को इवीएम व वीवीपैट के संचालन, मतदान दिवस की प्रक्रियाओं, रिपोर्टिंग प्रणाली, आदर्श आचार संहिता पालन, मतदाता सहायता केंद्रों की व्यवस्था सहित अन्य तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया. इस प्रशिक्षण में वे सभी माइक्रो ऑब्जर्वर सम्मिलित हुए जो पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित थे. सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया व निर्वाचन कार्य में अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा व पारदर्शिता के साथ निभाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी, निर्वाचन शाखा के कर्मी व प्रशिक्षण दल के सदस्यगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel