महावीर जयंती पर मांस-मछली की दुकानें करायी गयी बंद

महावीर जयंती पर मांस-मछली की दुकानें करायी गयी बंद

By Kumar Ashish | March 31, 2026 6:39 PM

सिंहेश्वर.

नगर पंचायत क्षेत्र में महावीर जयंती पर मांस, मछली व मुर्गे की दुकानें बंद करायी गयी. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राज कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रशासन के आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया था. प्रशासन ने महावीर जयंती के दिन धार्मिक भावनाओं के सम्मान एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में मांस, मछली एवं मुर्गे की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया था. इसके बावजूद कुछ दुकानें खुली नजर आयी. सूचना मिलने पर सभी दुकानों को बंद कराया गया. दुकानों बंद कराने में कार्यालय सहायक रिशु आनंद आदि ने सहयोग किया.