[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा बरियाही वार्ड 10 में भीषण आग, गरीब परिवार की सारी जमा पूंजी जलकर राख

बरियाही वार्ड 10 में भीषण आग, गरीब परिवार की सारी जमा पूंजी जलकर राख

0
बरियाही वार्ड 10 में भीषण आग, गरीब परिवार की सारी जमा पूंजी जलकर राख

शंकरपुर

जिले के शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियाही गांव के वार्ड संख्या दस में बीती रात एक दर्दनाक घटना घटी, जहां खाना बनाने के दौरान लगी आग ने एक गरीब परिवार की पूरी जमा पूंजी को राख में तब्दील कर दिया. जानकारी के अनुसार परिवार की महिला सदस्य रात में खाना बना रही थी, तभी अचानक चूल्हे से उठी चिंगारी के आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. परिजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, ट्रंक, कपड़ा, बर्तन, बक्सा, 40 हजार रूपये, छह बकरी, नगदी सहित अन्य आवश्यक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था. पीड़ित गृहस्वामी बौकू ऋषिदेव ने बताया कि तीन दिन पहले पंजाब से मजदूरी कर 40 हजार नगद लाया था, वह भी जलकर राख हो गया यही सब उनकी जीवन भर की जमा पूंजी थी, जो एक ही रात में खत्म हो गयी. घटना के बाद परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. वीडियो सह प्रभारी अंचलाधिकारी तेज प्रताप त्यागी ने संबंधित राजस्व कर्मचारी को तत्काल स्थल निरिक्षण के आदेश दिये है. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जायेगी .

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel