[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में कंप्यूटर-प्रिंटर सहित कई कीमती सामान की चोरी

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में कंप्यूटर-प्रिंटर सहित कई कीमती सामान की चोरी

0
उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में कंप्यूटर-प्रिंटर सहित कई कीमती सामान की चोरी

मधेपुरा. घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के श्रीनगर गांव स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने विद्यालय परिसर के कई कमरों का ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, म्यूजिक सिस्टम सहित कई कीमती शिक्षण सामग्री चोरी कर ली. घटना को लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंबिका ब्राह्मणी ने घैलाढ़ ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में बताया कि वह एक मार्च से 13 मार्च तक कॉपी जांच के कार्य में रास बिहारी उच्चतर विद्यालय में प्रतिनियुक्त थी. इस दौरान विद्यालय का प्रभार शिक्षक विनोद कुमार को दिया गया था. शनिवार 14 मार्च को सुबह करीब 9:18 बजे उन्होंने विद्यालय का कार्यभार पुनः संभाला. इस दौरान रात्रि प्रहरी नवीन कुमार ने विद्यालय में चोरी की घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से दी. सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापिका तत्काल विद्यालय पहुंचीं, जहां देखा कि कई कक्षाओं के दरवाजों की कुंडी टूटी हुई थी और प्रधानाध्यापक कक्ष में रखे गोदरेज अलमारी तथा ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ था. कमरे के अंदर रखे कागजात बिखरे पड़े थे. प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने छह कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखे सामानों की तलाशी ली. रात्रि प्रहरी नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि उनके बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गयी है. इसके बाद वह अपने घर श्रीनगर वार्ड संख्या-8 चले गये. बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण वह पूरी रात विद्यालय नहीं पहुंच सके. शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब वह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि बरामदे में लगा ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सभी कक्षाओं की जांच की, जिसमें चोरी की घटना का खुलासा हुआ. बताया गया कि कुछ ही दिन पहले शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय को कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, म्यूजिक सिस्टम, कैसियो, तबला, ढोलक, साउंड सिस्टम तथा दो कॉर्डलेस माइक उपलब्ध कराये गये थे. चोर इन सभी कीमती उपकरणों को चोरी कर ले गये. इसके अलावा गोदरेज और ट्रंक में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब बताए जा रहे हैं. हालांकि कागजातों की वास्तविक संख्या और नुकसान का आकलन मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. घटना की सूचना मिलते ही घैलाढ़ ओपी प्रभारी श्याम देव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और आवेदन के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. इधर, विद्यालय में हुई चोरी की घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय से शिक्षा संबंधी उपकरणों की चोरी होने से पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी गए सामानों की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel