[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा पेट्रोल पंप से रुपया छिनतई करने वाला मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

पेट्रोल पंप से रुपया छिनतई करने वाला मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

0
पेट्रोल पंप से रुपया छिनतई करने वाला मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

मधेपुरा मधेपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत आर्या पेट्रोल पंप कर्मी से रुपया छिनतई की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सौरभ कुमार को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत एसपी संदीप सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विगत 13 दिसंबर को रात 8:10 बजे मधेपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत सुखासन-पतरघट मुख्य सड़क स्थित आर्या पेट्रोल पंप कर्मी से एक मोटर साईकिल सवार तीन अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर रूपये वाला बैग इसमें 34,617 रुपया था. उसकी छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. इस बाबत पेट्रोल पंप कर्मी (पीडित) संटुन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर थानाध्यक्ष पुनि विमलेंदु कुमार के द्वारा मधेपुरा थाना कांड संख्या-1406/24 दिनांक-14.12.24 धारा-304 बीएनएस दर्ज किया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती के निर्देशन में टीम का गठन किया गया. गठित टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, पुअनि इन्द्रजीत तांती, पुअनि संतोष कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी को शामिल किया. गठित टीम द्वारा कांड का त्वरित गति से अनुसंधान प्रारंभ करते हुये घटना कारित करने वाले अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन कर लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी बीच दिनांक-16.12.24 के संध्या में गठित टीम जब छापामारी हेतु सुखासन पतरघट मुख्य सड़क में थे तो उसी दौरान एक मोटर साइकिल पर तीन युवक सवार होकर पतरघट की ओर से मधेपुरा आ रहा था. जो पुलिस वाहन को देखकर कुछ दूर पहले ही अपना मोटर साइकिल पीछे घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा. स्थिति संदिग्ध होने पर टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया गया एवं दो युवक मोटर साइकिल सहित अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. गिरफ्तार युवक से नाम पता पूछने पर सहरसा जिला निवासी पतरघट थाना क्षेत्र के कपसिया वार्ड नंबर 14 निवासी मंटुम यादव के पुत्र 24 वर्षीय सौरभ कुमार एवं भागे हुये दो अन्य युवक का भी नाम बताया गया. पकड़ाये युवक का तलाशी लेने पर इनके कमर से एक लोडेड देशी कट्ठा, अनलोड करने पर एक जिंदा गोली बरामद हुआ. इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड संख्या-1417/24 दिनांक-16.12.24 धारा- 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में भागे हुये दो अन्य साथी (नाम ज्ञात) के साथ मिलकर सुखासन चकला स्थित आर्या पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार का दिखाकर रूपये वाल बैग छिनतई कर भाग जाने की बात स्वीकार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel