अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, मां घायल

Madhepura Road Aaccident: मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा गांव में सड़क हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

By Shruti Kumari | June 17, 2026 10:32 AM

सिंहेश्वर (मधेपुरा) से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

Madhepura Road Aaccident: सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. हादसे में बच्ची की मां भी घायल हो गईं. घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

मुखिया जयकृष्ण शर्मा ने बताया कि कमरगामा वार्ड संख्या चार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय भारती कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां देवरानी देवी घायल हो गईं.

इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां का इलाज जारी है.

मृतका के पिता और वार्ड संख्या चार निवासी दिलीप सादा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक बच्ची और उसकी मां को टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर फरार हो गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

गांव में पसरा मातम

मासूम बच्ची की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, मां घायल 2