[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मधेपुरा पुलिस का अभियान, 24 घंटे में 11 अभियुक्त गिरफ्तार : तीन हथियार और शराब बरामद

मधेपुरा पुलिस का अभियान, 24 घंटे में 11 अभियुक्त गिरफ्तार : तीन हथियार और शराब बरामद

0
मधेपुरा पुलिस का अभियान, 24 घंटे में 11 अभियुक्त गिरफ्तार : तीन हथियार और शराब बरामद
मधेपुरा पुलिस द्वारा जारी की गई विवरणी

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट

Madhepura Police Action: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मधेपुरा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान अवैध हथियार और देसी शराब भी बरामद की गई, जबकि वाहन जांच अभियान के तहत 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

मधेपुरा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में आर्म्स एक्ट के तीन आरोपित, दो वारंटी और अवैध शराब के साथ पकड़े गए तीन तस्कर शामिल हैं. वहीं शराब सेवन के आरोप में भी तीन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

24 घंटे की कार्रवाई एक नजर में

  1. कुल 11 अभियुक्त गिरफ्तार.
  2. आर्म्स एक्ट के तीन आरोपित गिरफ्तार.
  3. अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.
  4. दो वारंटियों की गिरफ्तारी.
  5. शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों पर कार्रवाई.
  6. वाहन जांच में 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

विभिन्न थाना क्षेत्रों से हथियार और शराब बरामद

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कई महत्वपूर्ण बरामदगी भी की.

  1. रतवारा थाना पुलिस ने 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की.
  2. पुरैनी थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा जब्त किया.
  3. भर्राही थाना क्षेत्र से 20 लीटर देसी चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई.
  4. ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने एक पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद किया.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. पुलिस ने आम लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

प्रमुख बातें

  1. मधेपुरा पुलिस ने 24 घंटे में 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.
  2. तीन अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई.
  3. तीन शराब तस्कर और दो वारंटी पुलिस की गिरफ्त में आए.
  4. वाहन जांच अभियान में 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
  5. एसपी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान लगातार जारी है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel