[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मधेपुरा में मौसम के बदलाव से सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, दस्त के मरीज ज्यादा

मधेपुरा में मौसम के बदलाव से सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, दस्त के मरीज ज्यादा

0
मधेपुरा में मौसम के बदलाव से सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, दस्त के मरीज ज्यादा
अस्पताल में मरीजों की भीड़

रोजाना 600 से 700 मरीज पहुंच रहे अस्पताल, बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर

मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:

Madhepura news: मधेपुरा जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है. कभी तेज धूप, कभी बारिश और उमस भरी गर्मी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. इसका सीधा असर सदर अस्पताल मधेपुरा में देखने को मिल रहा है, जहां इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. खासकर दस्त, उल्टी, पेट दर्द और बुखार के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं.

सदर अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग रही है. ओपीडी में रोजाना सैकड़ों लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. चिकित्सकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक है.

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संतोष प्रकाश ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन 300 से 400 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 600 से 700 तक पहुंच गई है. इनमें आधे से अधिक मरीज दस्त और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं.

उन्होंने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण भोजन और पानी जल्दी दूषित हो रहे हैं. बाहर का खाना खाने और असुरक्षित पानी पीने से लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. कई मरीजों में शरीर में पानी की कमी की शिकायत भी देखी जा रही है.

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है. गंभीर स्थिति वाले कई मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि भीड़ अधिक होने के कारण डॉक्टरों से दिखाने में काफी समय लग रहा है. खासकर छोटे बच्चों को लेकर आए अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सचिन ने बताया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है. डॉक्टरों और नर्सों की ड्यूटी बढ़ाई गई है तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से उबला या शुद्ध पानी पीने, खुले एवं बासी भोजन से बचने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दस्त के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत ओआरएस का सेवन करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel