[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मधेपुरा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, स्कूल से लौट रहे बच्चों को हुई परेशानी

मधेपुरा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, स्कूल से लौट रहे बच्चों को हुई परेशानी

0
मधेपुरा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, स्कूल से लौट रहे बच्चों को हुई परेशानी
बारिश केबीच स्कूल से लौटते बच्चे

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

Madhepura news: शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और मधेपुरा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. तेज बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तथा मौसम सुहावना हो गया. हालांकि अचानक हुई बारिश के कारण स्कूल से घर लौट रहे बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल दिखा. कई छात्र-छात्राएं भींगते हुए घर लौटते नजर आए. जिन बच्चों के पास रेनकोट या छाता नहीं था, वे दुकानों और छज्जों के नीचे रुककर बारिश थमने का इंतजार करते दिखे. वहीं अभिभावकों को भी बच्चों को लेने स्कूल पहुंचने में दिक्कत हुई.

बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. मुख्य सड़क, बाजार क्षेत्र और निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. बाइक और ई-रिक्शा चालकों को फिसलन भरी सड़कों पर सावधानी बरतनी पड़ी. कुछ स्थानों पर नालियों का पानी भी सड़क पर बहने लगा.

बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया. पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की. शाम होते-होते लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते दिखे.

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक जिले में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel