[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मधेपुरा में दिनदहाड़े सदर अस्पताल के पास महिला के कान से सोने की बाली ले उड़ा बदमाश

मधेपुरा में दिनदहाड़े सदर अस्पताल के पास महिला के कान से सोने की बाली ले उड़ा बदमाश

0
मधेपुरा में दिनदहाड़े सदर अस्पताल के पास महिला के कान से सोने की बाली ले उड़ा बदमाश
सदर थाना मधेपुरा जहां प्राथमिकी दर्ज की गयी है


दवा लेकर बाहर निकली महिला को बनाया निशाना, करीब 50 हजार रुपये मूल्य की बाली लेकर फरार हुआ बदमाश

मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:

Madhepura news: शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला सदर अस्पताल क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े एक महिला से सोने की कान की बाली झपटकर बदमाश फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अनिमा कुमारी, पति रिंकू शाह, वार्ड संख्या-03, विशनपुर, थाना पतरघट, जिला सहरसा की निवासी हैं. वह किसी काम से मधेपुरा आई थीं. पीड़िता ने बताया कि वह सदर अस्पताल से दवा लेकर बाहर निकली थीं. इसी दौरान अस्पताल के पास मौजूद एक अज्ञात युवक ने उनके कान से सोने की बाली झपट ली और मौके से फरार हो गया.

पीड़िता के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग चुका था. आसपास मौजूद लोगों ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

महिला ने बताया कि छीनी गई सोने की बाली की कीमत करीब 50 हजार रुपये है. घटना के बाद वह काफी घबराई हुई थीं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

पीड़िता ने आवेदन में यह भी बताया है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. उनका कहना है कि फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की जा सकती है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और छीनी गई बाली बरामद करने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel