[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मधेपुरा में घर-घर पहुंच अग्निशमन विभाग ने सिखाए अग्नि सुरक्षा के उपाय

मधेपुरा में घर-घर पहुंच अग्निशमन विभाग ने सिखाए अग्नि सुरक्षा के उपाय

0
मधेपुरा में घर-घर पहुंच अग्निशमन विभाग ने सिखाए अग्नि सुरक्षा के उपाय
ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा एवं आग से बचाव के उपायों की जानकारी देते अग्निशमन विभाग के अधिकारी

उदाकिशुनगंज से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Madhepura news: आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उदाकिशुनगंज अग्निशमन विभाग द्वारा शुक्रवार को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र राय ने किया.

अभियान के तहत उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खोड़ा, नयानगर, पीपड़ा करोती सहित कई पंचायतों में अग्निशमन विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी. इस दौरान ग्रामीणों के बीच पंपलेट वितरित किए गए तथा गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, बिजली के शॉर्ट सर्किट से बचाव और खेतों में आग नहीं जलाने जैसी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया.

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र राय ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य शून्य जनहानि और न्यूनतम संपत्ति नुकसान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

अभियान के दौरान सब-ऑफिसर सोनू कुमार और मिथिलेश कुमार के मार्गदर्शन में अग्निक रविकांत ठाकुर, रंजीत कुमार, अनवेश कुमार, आभा कुमारी, जगन्नाथ कुमार एवं रणधीर कुमार ने ग्रामीणों को आग बुझाने के प्राथमिक उपायों का डेमो भी दिया.

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि घर-घर पहुंचकर दी गई जानकारी उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी. लोगों ने कहा कि उन्हें आग से बचाव के कई महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी मिली, जिन पर पहले ध्यान नहीं दिया जाता था.

विभाग ने लोगों से अपील की है कि आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel