[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा सीएसपी संचालक को गोली मार सात लाख रुपये लूटे, गले में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

सीएसपी संचालक को गोली मार सात लाख रुपये लूटे, गले में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

0
सीएसपी संचालक को गोली मार सात लाख रुपये लूटे, गले में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

जीतापुर (मधेपुरा) से आशिक इकबाल की रिपोर्ट

Madhepura News : भर्राही थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर सात लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए. घायल की पहचान महेशुआ गांव के वार्ड-12 निवासी रविंद्र कुमार यादव के पुत्र सीमांत सुंदरम के रूप में हुई है. गोली उनके गले के पास लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.

बैंक से रुपया निकालकर लौट रहे थे घर

घायल सीमांत सुंदरम ने बताया कि वह बुधवार शाम मधेपुरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से सात लाख रुपये निकालकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. उनके पीछे दूसरी बाइक पर उनके फुफेरे भाई प्रशांत कुमार भी चल रहे थे. इसी दौरान तुलसीबाड़ी के पास एक पल्सर 220 बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक उनका पीछा करने लगे. शुरुआत में उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं हुआ कि बदमाश लूट की फिराक में हैं.

सीमांत के अनुसार घर से लगभग 500 मीटर पहले बदमाशों ने उन पर पहली गोली चलाई, जो निशाना चूक गई. खतरा भांपते ही उन्होंने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन बदमाश लगातार पीछा करते रहे. कुछ दूरी आगे बढ़ने पर बाइक के बीच में बैठे बदमाश ने दूसरी गोली चलाई, जो उनके गले के पास जा लगी. गोली लगते ही वह असंतुलित हो गए और इसी दौरान बदमाश उनके पास मौजूद सात लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.

01Mad M 37 Ajit
सीएसपी संचालक को गोली मार सात लाख रुपये लूटे, गले में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर 3

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सीमांत सुंदरम को तत्काल मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही सीमांत की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ALSO READ : कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel