[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की कार्रवाई : शराब बरामद, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की कार्रवाई : शराब बरामद, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

0
मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की कार्रवाई : शराब बरामद, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

मधेपुरा.

मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में शराब व सूखा नशा के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गयी. साथ ही प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच और दवा दुकानों में तलाशी अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड संख्या 10 के पास छापेमारी कर करीब एक लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. मामले में अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया.

वहीं, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के कमलपुर वार्ड संख्या चार में छापेमारी के दौरान 2.955 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. इस मामले में महावीर मंडल को गिरफ्तार किया गया. इसी थाना क्षेत्र के कमलपुर वार्ड संख्या पांच में की गयी कार्रवाई में 42.090 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि शिवजी मंडल को गिरफ्तार किया गया.

बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कोठी टोला त्रिमुहानी के पास छापेमारी कर करीब 20 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी. इस मामले में विभूति कुमार यादव व श्यामल मंडल को गिरफ्तार किया गया. वहीं, हथीऔंधा रेलवे ढाला के समीप दो लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गयी. इस कार्रवाई में दिलीप मुखिया, खोखा मुखिया व अखिलेश मुखिया को गिरफ्तार किया गया. सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इसके अलावा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी.

B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel