[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा अपहृत बालक सकुशल बरामद

अपहृत बालक सकुशल बरामद

0
अपहृत बालक सकुशल बरामद

चौसा. मधेपुरा पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ वर्षीय बालक शाहनवाज को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) रवि भूषण ने बताया कि बालक को आलमनगर थाना क्षेत्र के लदमा नहर से बरामद किया गया. मामला तीन फरवरी 2026 को सामने आया, जब चौसा थानाध्यक्ष को सूचना मिली की चौसा पूर्वी पंचायत के बीरबल टोला निवासी मोहम्मद मुबारक (25) ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके पुत्र शाहनवाज का दो फरवरी 2026 को घर के बाहर खेलने के दौरान अपहरण कर लिया गया था. शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के जरिए फिरौती की मांग की जा रही थी. घटना की गंभीरता से देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचित किया. पुलिस उपाधीक्षक रवि भूषण के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम में जिला तकनीकी शाखा मधेपुरा, चौसा, आलमनगर थाना और फुलौत थाना के अधिकारी शामिल थे. गठित टीम ने प्राप्त इनपुट के आधार पर सक्रियता से छापेमारी की. इस दौरान आलमनगर थाना क्षेत्र के लदमा नहर से अपहृत बालक को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने मौके से दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिनमें अखरी, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा निवासी मोहम्मद अजहर (19) पुत्र जमहिर शामिल है. पुलिस ने फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अपहरण में प्रयुक्त बाइक (निबंधन संख्या बी आर 43 ए डी 6065) बरामद किया. छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक रवि भूषण, चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, तकनीकी प्रभारी हारून राशीद, आलमनगर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार, फुलौत थानाध्यक्ष वरुण कुमार आदि शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel