[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा महाशिवरात्रि को लेकर आज निकाली जायेगी कलश शोभायात्रा

महाशिवरात्रि को लेकर आज निकाली जायेगी कलश शोभायात्रा

0
महाशिवरात्रि को लेकर आज निकाली जायेगी कलश शोभायात्रा

कल निकलेगी बाबा की बारात उदाकिशुनगंज . अनुमंडल क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी चरम पर है. विभिन्न जगहों पर बाबा भोले के मंदिर का रंग-रोगन का कार्य किया गया है. पूजा को लेकर पंडाल का निर्माण कराया गया. मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से संजाया गया है. पूजा को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. उदाकिशुनगंज मुख्यालय के पटेल चौक शिव मंदिर में तीन दिनों तक अष्टयाम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है. शनिवार से ही मेला शुरू हो जायेगा. रविवार को बाबा भोले की बारात निकलेगी. पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के सुविधा की मुकम्मल व्यवस्थाएं की है. श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग तोरणद्वार बनाए गए है. पर्व को लेकर पटेल चौक मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर व्यवस्था पर चर्चा की. सदस्यों ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पर्व संपन्न कराए जाने को लेकर भी चर्चा की. सदस्यों ने बताया कि मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. सदस्यों के मुताबिक इस बार 311 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद विनीत, संयोजक नवीन कुमार नवीन, सचिव अनिल मंडल, कोषाध्यक्ष पप्पू गुप्ता, रंजीत मेहता, अंकेश कुमार, रूपेश कुमार, दिलखुश कुमार, अयांश उर्फ छोटू कुमार, सर्वजीत कुमार, चंदन गुप्ता, मंटू झा आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel