ग्वालपाड़ा
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांगठनिक निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड में सांगठनिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. एमएमएमभी डिग्री कॉलेज ग्वालपाड़ा के प्रांगण में आयोजित इस प्रक्रिया में विनय कुमार उर्फ ललन यादव को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. ललन यादव ने लगातार पांचवीं बार इस पद पर जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है, इससे समर्थकों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.