[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा अवैध नर्सिंग होम को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जांच कर किया सिल

अवैध नर्सिंग होम को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जांच कर किया सिल

0
अवैध नर्सिंग होम को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जांच कर किया सिल

प्रतिनिधि, घैलाढ़

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसबीआइ शाखा घैलाढ़ के पास अवैध रूप से चला रहे लाइफ केयर नर्सिंग होम (अस्पताल) को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललन कुमार व थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने शुक्रवार को सील कर दिया. इस दौरान पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान नर्सिंग होम में एक भी मरीज नहीं पाया गया. नर्सिंग होम सील करने के दौरान ही एक किडनी स्टोन के मरीज पुनिया देवी पति बिरेंद्र सादा घर बेलोखरी वार्ड 12 के परिजन जब खाना लेकर नर्सिंग होम पंहुचा तो अस्पताल सील देख हैरान हो गया. पीएचसी प्रभारी व थानाध्यक्ष को बताया कि बीते शनिवार को किडनी स्टोन का ऑपरेशन हुआ था. सुबह में घर से खाना लाने गये थे. आने के बाद नर्सिंग होम में ताला लगा हुआ था. नर्सिंग होम संचालक मरीज को कहा ले गया इसका पता नहीं चल रहा है. जिसके बाद नर्सिंग होम संचालक से पूछताछ में बताया कि तीन ऑपरेशन मरीज को गोडियारी गांव अपने आवास पर छापेमारी के डर से शिफ्ट किया गया. जिसके बाद पीएचसी प्रभारी और थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने गोडियारी में भी छापेमारी की. वहां से भी मरीज को दूसरे जगह शिफ्ट करवा दिया. पीएचसी प्रभारी डॉ ललन कुमार ने बताया कि कई वर्षों से बिना लाइसेंस का लाइफ केयर नर्सिंग होम चल रहा था. इसकी शिकायत बार-बार मिल रही थी. वहीं अवैध गर्भपात की शिकायत मिल रही थी. अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे निजी नर्सिंग होम को सील किया गया है. इस कार्रवाई से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel