MADHEPURA ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े घर में चोरी
ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है, जहां अज्ञात चोरों ने एन एच 106 राशि मोटर साईकिल शो रूम के पश्चिम प्रमोद साह के घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर ली.
By AMIT KR SINHA |
May 5, 2026 3:39 PM
ग्वालपाड़ा से हीरानंद झा की रिपोर्ट :
ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है, जहां अज्ञात चोरों ने एन एच 106 राशि मोटर साईकिल शो रूम के पश्चिम प्रमोद साह के घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर ली. पीड़ित प्रमोद साह का लड़का सुमन कुमार ने बताया कि दो भाई हैं और वे दोनों दुकान चलाते हैं. मंगलवार को सुमन कुमार जब अपने घर का ताला खोलने गया, तो दरवाजा भीतर से बंद था. बाद में पता चला कि चोरों ने आंगन में लगे चदरा के गेट को तोड़कर घर में घुसकर गोदरेज का ताला खोलकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है और थानाध्यक्ष संतोष कुमार के आदेश पर एस आयी उपेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
