[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मधेपुरा में 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से घरों में कैद हुए लोग, बाजारों में पसरा सन्नाटा

मधेपुरा में 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से घरों में कैद हुए लोग, बाजारों में पसरा सन्नाटा

0
मधेपुरा में 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से घरों में कैद हुए लोग, बाजारों में पसरा सन्नाटा
सांकेतिक तस्वीर

Heatwave Alert: मधेपुरा के गम्हरिया. जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को गम्हरिया का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों, चौक-चौराहों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. लोग गर्मी से बचने के लिए घरों के अंदर रहने को मजबूर दिखे.

दोपहर होते ही थम गई बाजारों की रफ्तार

आमतौर पर चहल-पहल से भरे रहने वाले गम्हरिया के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर दोपहर के समय वीरानी छाई रही. तेज धूप और लू के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए. जिन लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा, वे सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर सफर करते दिखाई दिए.

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गर्मी की वजह से ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है.

लू का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों पर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान मौसम में सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को है. अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस का घोल लेने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है. साथ ही दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.

अभी राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है. तापमान ऊंचा बना रह सकता है और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.

लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए छांव, ठंडे पेय पदार्थों और घरों के अंदर रहने का सहारा ले रहे हैं. यदि तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो जनजीवन पर इसका और व्यापक असर पड़ सकता है.

Also Read: गोपालगंज के लालाछापर कांड के मुख्य आरोपी के पता बताने पर दिया जाएगा लाखों का इनाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel