[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा गर्मी व धूप ने बढ़ायी परेशानी, बीमार पड़ रहे लोग

गर्मी व धूप ने बढ़ायी परेशानी, बीमार पड़ रहे लोग

0
गर्मी व धूप ने बढ़ायी परेशानी, बीमार पड़ रहे लोग

प्रतिनिधि, मधेपुरा धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सोमवार को जिले का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में सभी को सेहत का ख्याल रखना जरूरी है. क्योंकि गर्मी के कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है. गर्मियों में खानपान को लेकर बरती गयी लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. इस मौसम में कामकाजी लोग व स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है. गर्मी व धूप से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है.

सुबह का नाश्ता है जरूरी

डॉक्टरों ने कहा कि इस मौसम में लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करना चाहिए. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं. सबसे पहली और जरूरी बात ब्रेकफास्ट जरूर करें. ये आपको सारा दिन एनर्जेटिक रहने में मदद करता है. इसलिए सुबह घर से निकलने से पहले हेल्दी खाना खाएं. आप सुबह चाय, कॉफी की जगह पर ग्रीन टी पी सकते हैं. इसके अलावा उपमा, दलिया, पोहा और फल भी बेहतरीन ऑप्शन है. वैसे तो हमेशा ही मसालेदार खाने से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. लेकिन गर्मियों में ये और ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप ज्यादा मसालेदार और फ्राई चीजें ना खाएं. क्योंकि इन्हें खाने से परेशानी हो सकती है खासकर के आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए गर्मियों में तेल और मिर्च-मसालों का इस्तेमाल कम करें.

ठंडा पानी कर रहा बीमार

गर्मियों में ठंडी चीजें खाना तो अच्छा लगता है, लेकिन डॉक्टरों ने इससे दूर रहने की ही सलाह दी है. क्योंकि लोग गर्मी आते ही ठंडी चीजें खाना शुरू कर देते हैं और ये सर्द गर्म का कॉम्बिनेशन उनकी तबीयत को खराब कर सकता है. इसलिए आप ज्यादा ठंडी चीजें ना खाएं और ना ही ठंडा पानी पीएं, खासकर एकदम धूप से आने के बाद. आप रूम टेंपरेचर जितनी ठंडी चीज ही खाएं.

पानी का सेवन जमकर करे

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या आम है. क्योंकि इस समय हमें पानी की ज्यादा जरूरत होती है. इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना जरूरी है. शरीर में पानी की कमी हो जाने से चक्कर, सिर दर्द, उल्टी जैसा महसूस हो सकता है. कोशिश करें कि गर्मियों में 5 से 6 लीटर पानी जरूर पिएं. इसके साथ ही आप नींबू पानी, नारियल पानी या फिर छाछ का सेवन करने से अच्छा रहेगा. इसके साथ ही जरूरी है कि आप ताजा जूस पिएं. क्योंकि गर्मियों में सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह ताजा जूस पीना फायदेमंद होता है. इसके अलावा आप स्मूदी भी पी सकते हैं. क्योंकि कई लोगों की आदत होती है बाहर गर्मी से आते ही घर में आकर तुरंत नहा लेते हैं. बाहर से आने के बाद शरीर की टेंपरेचर बढ़ा हुआ होता है. ऐसे में शरीर पर पानी गिरने से हमारे शरीर का टेंपरेचर बिगड़ जाता है ऐसे में सर्दी जुकाम और सिर दर्द की समस्या हो सकती है. इसलिए बाहर से आने के बाद थोड़ा नॉर्मल होने के बाद ही नहाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel