[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा आठ जून से होगी स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा

आठ जून से होगी स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा

0
आठ जून से होगी स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा की तिथि, केंद्र व कार्यक्रम जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा-2024 की परीक्षा आठ जून से शुरू होगी, जो चार जुलाई को समाप्त होगी. चार ग्रुप में बांटे गये स्नातक के 28 विषय- स्नातक द्वितीय खंड के 28 विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में हिस्ट्री, फिलॉसफी, एआइएच, एलएसडब्लू व म्यूजिक को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, मैथिली, इंग्लिश, संस्कृत, उर्दू, पर्शियन व बंगाली विषय को रखा गया है, जबकि ग्रुप सी में पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, जॉग्राफी, होम साइंस व एंथ्रोपोलॉजी विषय को रखा गया है. साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथमेटिक्स (आर्ट व साइंस), जियोलॉजी, स्टैटिक्स (आर्ट व साइंस) व कॉमर्स विषय को रखा गया है. दो पालियों में होगी परीक्षा- परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी. उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक होगी. द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी. ग्रुप ए व ग्रुप सी की परीक्षा प्रथम पाली में होगी. ग्रुप बी व ग्रुप डी की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी. उन्होंने बताया कि आठ जून से 14 जून तक ऑनर्स पेपर की परीक्षा होगी. वहीं 01 व 02 जुलाई को आरबी हिंदी पेपर की परीक्षा होगी. परीक्षा के लिए बनाये गये 22 परीक्षा केंद्र- स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र की सूची भी जारी कर दी है. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कोसी प्रमंडल के तीनों जिलों मधेपुरा, सहरसा व सुपौल में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. तीन जून तक होगी प्रायोगिक परीक्षा- बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा-2024 के संबंधित विषयों की प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा सोमवार से शुरू कर दी है. यह परीक्षा तीन जून तक होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि संबंधित छात्र-छात्राएं अपने-अपने महाविद्यालय से संपर्क कर, संबंधित विषय का प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel