[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा पैक्स केंद्रों पर किसानों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं

पैक्स केंद्रों पर किसानों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं

0
पैक्स केंद्रों पर किसानों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं

ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेमाभेला पंचायत के कंटाही में पैक्स जमा वृद्धि केंद्र का उदघाटन मनोज कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि पैक्सों को संबंधित सहकारिता बैंक, व्यवसायिक गतिविधि केंद्रों और सहकारिता सोसाइटी से जोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण पैक्सों से बैंक की तरह पैसे की निकासी और जमा भी कर सकेंगे. खाते भी खुलवा सकते हैं. सहकारिता समितियों के माध्यम से कई तरह की गतिविधियों से सीधे तौर पर जुड़ सकते है. इंटरनेट की 24 घंटे सुविधा होने से बहुआयामी गतिविधि केंद्र के तौर पर विकसित हो सकेगा. सहकारिता सोसाइटी से कई तरह की सुविधा मिलेगी. किसानों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम भी होगा. कंप्यूटर व इंटरनेट से लैस होने से देश विदेश से जुड़ाव होगा. अन्य बैंकों की तरह पैसे निकालने और जमा करने की सुविधा होगी. इस योजना में खासकर पहले चरण में उसी पैक्सों का चयन होगा जिनका वर्तमान वर्ष तक ऑडिट हो चुका है. प्रखंड के लगभग पंचायतों में पैक्सों का आडिट हो चुका है और शेष पर प्रकिया शुरू हो चुकी है. राज्य के सभी पैक्सों को कम्प्यूटरीकृत करने की योजना है. पैक्सों के लिए एक खास किस्म का सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जो सहकारिता बैंकों समेत अन्य से सीधे तौर पर इन केंद्रों को जोड़ सकेंगे. मौके पर शिव शंकर कुमार, पैक्स अध्यक्ष रूपेश कुमार, केशव कुमार सहित लगभग सभी पैक्स अध्यक्ष, उप मुखिया संतोष कुमार, रामानंद यादव, नरेश यादव, दीपक कुमार, आशीष कुमार, पवित्र ठाकुर, अशोक श्याम, किशोर यादव, क्रिस कुमार, दिलीप यादव, अर्जुन पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel