लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादित- डीएम
लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादित- डीएम
By Kumar Ashish |
May 2, 2026 7:31 PM
मधेपुरा.
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने शनिवार को पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में क्रियान्वित पंचायत स्तरीय योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्ध कार्यान्वयन की स्थिति पर समीक्षा की. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाय. उन्होंने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुये कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में पंचायत स्तर पर उपलब्ध करायी जा रही जनसुविधाओं-जैसे स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, नाली-गली निर्माण व अन्य विकासात्मक कार्यों-की नियमित व प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया. बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी व कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया गया....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
