[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा बीएनएमयू : छठ पूजा के बाद होगी स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

बीएनएमयू : छठ पूजा के बाद होगी स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

0
बीएनएमयू : छठ पूजा के बाद होगी स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

प्रतिनिधि, मधेपुरा

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2024 का परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा तिथि एवं सेंटर लिस्ट जारी कर दिया है. यह परीक्षा 19 नवंबर को शुरू होगी और दो दिसंबर को समाप्त होगी. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2024 की परीक्षा 19 नवंबर को शुरू होगी. जिसकी सारी तैयारी की जा रही है.

चार ग्रुप में बांटा गया है स्नातकोत्तर का सभी विषय

स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भूगर्भशास्त्र, सांख्यिकी, गृह विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र विषय है. वहीं ग्रुप बी में भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, गणित, संगीत एवं एंथ्रोपॉलजी विषय है. जबकि ग्रुप सी में इतिहास, राजनीति विज्ञान, ग्रामीण अर्थशास्त्र, वाणिज्य, एलएसडब्ल्यू एवं एआईएच विषय है. साथ ही ग्रुप डी में मनोविज्ञान, हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत, एवं मैथिली विषय को रखा गया है.

दो पाली में आयोजित होगी स्नातकोत्तर की परीक्षा

स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पाली में आयोजित की जायेगी. ग्रुप ए एवं ग्रुप सी की परीक्षा पहली पाली में होगी. जबकि ग्रुप बी एवं ग्रुप डी की परीक्षा दूसरी सीटिंग में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.

नॉर्थ कैंपस स्थित परीक्षा भवन हॉल में आयोजित होगी परीक्षा

बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर यानी नॉर्थ कैंपस स्थित परीक्षा भवन हॉल को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यहां बीएनएमयू के सभी स्नातकोत्तर विभाग, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा, पीजी सेंटर सहरसा, एमएलटी कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा, रमेश झा महिला महाविद्यालय सहरसा, एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा एवं बीएसएस कॉलेज सुपौल का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel