[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा स्वगणना पर जोर, बिहारीगंज में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू

स्वगणना पर जोर, बिहारीगंज में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू

0
स्वगणना पर जोर, बिहारीगंज में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू

बिहारीगंज, मधेपुरा.

नगर पंचायत बिहारीगंज के कार्यालय सभागार में रविवार को जनगणना-2027 को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी मनीला राज, पर्यवेक्षक संजीव कुमार व हेमंत कुमार तथा प्रशिक्षक नवल किशोर गुप्ता, मनोज कुमार, नवीन कुमार, राजेश कुमार सिंह और मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है. पहला सत्र 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक तथा दूसरा सत्र 22 से 24 अप्रैल तक चलेगा. इसमें कुल 55 प्रगणक भाग लेंगे, इनमें पहले सत्र में 27 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि 17 अप्रैल से एक मई 2026 तक आमलोगों को स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प दिया गया है. इसके तहत परिवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं. स्वगणना पूर्ण करने के बाद 12 अंकों का रेफरेंस आईडी प्राप्त होगा, जिसे प्रगणक को देने पर गणना कार्य में सहूलियत होगी. इसके बाद दो मई से 31 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपादित करेंगे. कार्यपालक पदाधिकारी मनीला राज ने आमजनों से अधिक से अधिक स्वगणना का उपयोग करने की अपील की, ताकि सटीक व पारदर्शी आंकड़े सुनिश्चित हो सकें. प्रशिक्षण में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को भवन की पहचान, परिवारों की संख्या निर्धारण, नक्शा निर्माण, मकान संख्या निर्धारण, घर की संरचना व उपयोग समेत अन्य आवश्यक सूचनाओं के संकलन की विधि विस्तार से बतायी गयी. प्रशिक्षकों ने बताया कि नक्शा तैयार करते समय उत्तर-पश्चिम दिशा से सर्पिलाकार पद्धति अपनाते हुये दक्षिण-पूर्व दिशा तक कार्य पूरा करना है, ताकि कोई भी घर या परिवार छूटने न पाये. कार्यक्रम में रजनीश कुमार, प्रभाव चंद्र भास्कर, रमन कुमार सिंह, रविशंकर रवि, गौरी कुमारी, बबली कुमारी, सोनी कुमारी सहित अन्य कर्मी व अधिकारी उपस्थित थे. प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना कार्य को सुगम, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel