[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा वंदे भारत में खानपान की कमान अब एक्सप्रेस फूड के हाथ

वंदे भारत में खानपान की कमान अब एक्सप्रेस फूड के हाथ

0
वंदे भारत में खानपान की कमान अब एक्सप्रेस फूड के हाथ

पहले आइआरसीटीसी संभाल रहा था दायित्व मधेपुरा होकर गुजरने वाली ट्रेन में लागू हुई नई व्यवस्था मधेपुरा. जोगबनी-सहरसा-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानपान सेवा की जिम्मेदारी अब नई एजेंसी को सौंप दी गयी है. रेलवे की नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को भोजन व अन्य खानपान संबंधी सेवाएं इटारसी की एजेंसी एक्सप्रेस फूड उपलब्ध कराएगी. यह बदलाव मधेपुरा होकर गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में लागू कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार अब तक जोगबनी-सहरसा-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (26302/26301) में खानपान सेवा का संचालन भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जा रहा था. नई व्यवस्था के बाद यह जिम्मेदारी एक्सप्रेस फूड को सौंप दी गई है. एजेंसी यात्रियों को ट्रेन में मानक गुणवत्ता के अनुरूप पैक्ड भोजन व अन्य खानपान सामग्री उपलब्ध कराएगी. जिले के यात्रियों के लिए यह ट्रेन उत्तर बिहार और राजधानी क्षेत्र के बीच तेज व सुविधाजनक यात्रा का प्रमुख साधन बन चुकी है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री मधेपुरा स्टेशन से इस ट्रेन का उपयोग करते हैं. ऐसे में खानपान सेवा के संचालन में बदलाव का सीधा असर यहां के यात्रियों पर भी पड़ेगा. जोगबनी से दानापुर तक संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो जोगबनी, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र होते हुए दानापुर तक जाती है. ट्रेन में यात्रियों को यात्रा के दौरान पूर्व निर्धारित खानपान सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सप्ताह में एक दिन इस ट्रेन का परिचालन नहीं होता है. प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से जोगबनी तथा प्रत्येक बुधवार को जोगबनी से दानापुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रद्द रहती है. शेष दिनों में ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाता है. मधेपुरा समेत कोसी-सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की नजर अब नई एजेंसी द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली खानपान सेवा की गुणवत्ता, समयबद्धता और स्वच्छता पर रहेगी. यात्रियों को उम्मीद है कि नई व्यवस्था के बाद भोजन की गुणवत्ता और सेवा में और सुधार देखने को मिलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel