हंगामा करता शराबी गिरफ्तार

हंगामा करता शराबी गिरफ्तार

By Prabhat Khabar News Desk | September 4, 2024 8:36 PM

ग्वालपाड़ा . संध्या गश्ती के दौरान मंगलवार को अरार वार्ड नंबर चार से पुलिस ने एक शराबी को हो-हल्ला करते गिरफ्तार किया है. अरार थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति हो-हल्ला कर रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. चिकित्सकीय जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. उसने नाम बिनोद मंडल निवासी अरार वार्ड नंबर पांच बताया. उसके विरुद्ध मामला दर्जकर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है