[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत

ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत

0
ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत

आलमनगर. आलमनगर नगर पंचायत के सोनवर्षा नहर सौदागर टोला के समीप दूसरे वाहन को पास देने के दौरान सड़क किनारे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से वाहन चालक नगर पंचायत आलमनगर वार्ड 13 निवासी 36 वर्षीय कमलेश्वरी मंडल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर सोनबरसा गांव की ओर से आलमनगर की ओर जा रही थी तभी सौदागर बासा के आगे नहर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर उधर से आ रहे एक चार पहिया वाहन को पास देने के दौरान सड़क किनारे जंगल की वजह से गड्ढे का अनुमान नहीं लग पाया. इस वजह से ट्रैक्टर करीब 15 से 20 फीट गड्ढे में तीन से चार पलटी मारते हुए गिर गया. इससे चालक की मौत वही ट्रैक्टर में दबने से हो गयी. इसके बाद आनंन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकला गया. वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजन व आलमनगर थाना को दिया गया. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे. इसके बाद आलमनगर थाना के दीपक कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. वहीं पूरे गांव में मातम छा गया. इस बाबत थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel