[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा डिग्री कॉलेज संचालन की दिशा में बढ़े कदम, डीएम ने किया पुराने भवन का निरीक्षण

डिग्री कॉलेज संचालन की दिशा में बढ़े कदम, डीएम ने किया पुराने भवन का निरीक्षण

0
डिग्री कॉलेज संचालन की दिशा में बढ़े कदम, डीएम ने किया पुराने भवन का निरीक्षण

कुमारखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना का सपना अब साकार होता दिख रहा है. जिला प्रशासन ने कॉलेज संचालन की तैयारी तेज कर दी है़़ डीएम ने प्रस्तावित कॉलेज भवन का निरीक्षण कर 30 जून तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया है. कुमारखंड़ प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने महर्षि मेही उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित पुराने भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीएम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम विद्यालय परिसर पहुंची. निरीक्षण के दौरान पुराने भवन की संरचनात्मक मजबूती, कक्षाओं की उपलब्धता, मरम्मत कार्य, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की गयी. डीएम ने अधिकारियों से भवन को कॉलेज संचालन के अनुरूप तैयार करने के लिए आवश्यक कार्यों की जानकारी ली व लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 30 जून तक भवन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि निर्धारित समय पर डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू किया जा सके. उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने पर जोर दिया. साथ ही परिसर में जल निकासी, साफ-सफाई, रंग-रोगन, फर्नीचर व अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि उप समाहर्ता तथा सर्व शिक्षा अभियान के कार्यपालक अभियंता आदि मौजूद थे. वहीं प्रखंड स्तर से बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायलट, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश कुमार, मनरेगा के कनीय अभियंता मुकेश मुकुंद, पंचायती राज पदाधिकारी मनीषा कुमारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ वरुण कुमार, बीपीआरओ वीरेंद्र पुरोहित, प्रभारी कृषि पदाधिकारी सुमन सौरभ आदि उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान कॉलेज संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई तथा विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गयीं. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिये जायेंगे. क्षेत्र के लोगों ने डिग्री कॉलेज की स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज शुरू होने से कुमारखंड व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और छात्राओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा. प्रशासन की सक्रियता से अब लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही डिग्री कॉलेज की मांग जल्द ही धरातल पर साकार होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel